- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एनसीआर नोएडा में टेंपो...
दिल्ली-एनसीआर
एनसीआर नोएडा में टेंपो का टायर फटने से गाडी पलटी, ड्राइवर हुआ घायल
Admin Delhi 1
6 July 2022 5:04 PM IST

x
एनसीआर नॉएडा: नोएडा में बुधवार को टायर फटने के कारण एक टेंपो पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। घायल ड्राइवर की पहचान अमेठी निवासी पवन के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब टेंपो सिकंदराबाद से दिल्ली की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, "टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और जरचा अंडरपास पर डिवाइडर से जा टकराया, जिसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया।" घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल ले जाया, गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।
Next Story





