दिल्ली-एनसीआर

कल्याणपुरी में आरोपियों ने युवक पर बरसाए चाकू

Suhani Malik
8 July 2022 8:16 PM IST
कल्याणपुरी में आरोपियों ने युवक पर बरसाए चाकू
x

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के कल्याणपुरी में कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर पीट रहे हैं. इसी दौरान वह चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगते हैं.हमले में युवक की जान चली गई पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया देश की राजधानी दिल्ली का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाते हुए नजर आ रहे है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना 4 जुलाई की है. युवकों के इस हमले में एक युवक की जान चली गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने कॉल की थी कि कल्याणपुरी के 9 ब्लॉक में कोई युवकों के बीच में जमकर मारपीट हुई है.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई. पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ एक युवक एक व्यक्ति के घेरकर खड़े हैं. उनमें कहासुनी होती है. तभी एक युवक चाकू निकालकर वार करना शुरू कर देता है. देखते ही देखते अन्य युवक भी चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी उन्हें झटककर फिर से युवक पर चाकू बरसाने लगते हैं.

Next Story