दिल्ली-एनसीआर

हर्ष विहार में स्कोर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार दो भाईयों को मारी ज़बरदस्त टक्कर, एक की हुई दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
20 July 2022 5:52 AM GMT
हर्ष विहार में स्कोर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार दो भाईयों को मारी ज़बरदस्त टक्कर, एक की हुई दर्दनाक मौत
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बेलगाम स्कोर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार दो भाईयों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन गिरीराज की मौत हो गई। मामला हर्ष विहार इलाके का है जहां अस्पताल में इसके बुआ के बेटे ज्ञान प्रकाश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गिरीराज परिवार के साथ हर्ष विहर में रहता था। इसके परिवार में पिता जगदीश, मां, पत्नी और दो बेटे हैं। उसका कंप्यूटर ठीक करने का काम था। गिरीराज के साथ ही इनकी बुआ का बेटा ज्ञान प्रकाश भी रहता है। रविवार रात को दोनों भाई स्कूटी से फल खरीदने के लिए निकले। देर रात वह स्कूटी को बैंक कालोनी, जेल रोड की ओर ले गए। इस बीच पीछे से आई स्कोर्पियो गाड़ी ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गिरीराज तो बेहोश हो गया। ज्ञानप्रकाश ने परिजनों को खबर दी। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

Next Story