- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ग्रेटर नोएडा में पत्नी...
ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने पति को अवैध संबंध का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र गांव देवला ने एक महिला ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला से वहां से फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार रात को तिलपता गोलचक्कर के पास से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
सेन्ट्रल नोएडा डीसीपी राजेश एस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव देवला रामकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ रहता था। ममता का अलीगढ़ के एक युवक से अवैध संबंध थे। रामकुमार को इसका पता चल गया। जिसके बाद से रामकुमार शराब पीकर ममता के साथ मारपीट करने लगा। 10 अगस्त की रात भी रामकुमार शराब पीकर घर पहुंचा और ममता के साथ मारपीट करने लगा। इससे गुस्साई ममता ने चुन्नी से रामकुमार का गला घोंट दिया, जिससे कुछ ही देर में रामकुमार की मौत हो गई। इसके बाद रामकुमार सिर चारपाई देकर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को तिलपता गोलचक्कर के पास से आरोपी महिला ममता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली गई है। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।





