दिल्ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Admin Delhi 1
20 July 2022 5:34 AM GMT
ग्रेटर नोएडा में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने दो भाइयों पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दी है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला सर्फाबाद गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि राजवीर और उसके भाई हरी ने 24 अप्रैल को उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि किसी को कुछ बताया तो उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। महिला ने सोमवार रात को पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Next Story