दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के रोहिणी में बाइक सवार बदमाशों ने फाईनेंसर की गोली मारकर की हत्या, अपराधी फरार

Admin Delhi 1
24 March 2022 12:06 PM GMT
दिल्ली के रोहिणी में बाइक सवार बदमाशों ने फाईनेंसर की गोली मारकर की हत्या, अपराधी फरार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में बीती रात एक बाइक सवार बदमाशों ने एक जैगुआर कार पर अधाधुधं गोलियां चला दी। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके पर से फरार हो गए। गोली कार चालक को लगी। जिसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिये स्पेशल स्टॉफ समेत अपराध शाखा की टीमों को भी आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों ने वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका से इंकार ही किया है।

पुलिस के मुताबिक केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को बीते रात नौ बजकर 58 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें एक महिला ने बताया कि उसके पति को कर में बैठे हुए बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सफेद रंग की जैगुआर कार पर कई राउंड गोली के निशान थे। चालक सीट पर महिला का पति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान मकान संख्या- 57 बागरी मोहल्ला, ग्राम खेड़ा कलां, अलीपुर के रहने वाले शेखर राणा उर्फ सन्नाटा के रूप में हुई। शेखर को पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस से नजदीक के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजूक देखकर पीतमपुरा स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। बीती रात डाक्टरों ने उपचार के बीच शेखर को मृत घोषित कर दिया। शेखर के एक घाव दाहिनी पसली पर और दूसरा बायीं जांघ के अंदरूनी हिस्से पर दो गोली मारी गई थी।

शेखर फाईनेंस का काम करता था। सूत्रों की मानें तो शेखर के बारे में जिस महिला ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी थी। वह महिला सेक्टर-16-17 रोहिणी इलाके में रहती है। जिसके साथ शेखर लिव इन रिलेशन में रहा करता था। रात को उसी महिला से मिलकर वह अपने घर अलीपुर जा रहा था। वारदात के बाद किसी राहगीर ने शेखर के फोन से उस महिला को वारदात की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस को पता चला था। पुलिस को वारदात वाली जगह से तीन से चार कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। गोलियां शेखर को कुछ ही दूरी से मारी गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से वारदात हुई है। उससे लगता है कि बदमाशों को शेखर के बारे में पूरी जानकारी थी। बदमाशों को शेखर के रूट के बारे में पता लगने के तुरंत बाद उसका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो शेखर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग का फाइनेंसर भी था। जिसको लेकर कई बार शेखर को गैंग का रास्ता छोड़ने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन उसने धमकियों को नजरअंदाज कर दिया। इस मामले में पुलिस अभी किसी गैंग से जुड़ा होने और गैंगवार का ही नतीजा होने से इंकार कर रही है। लेकिन जांच में इस एंगल को लेकर भी देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस शेखर के फाइनेंस और कॉलर महिला के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जांच में जानने की कोशिश कर रही है कि शेखर का पैसों को लेकर किस किस से मनमुटाव चल रहा था। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है।

Next Story