दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के मयूर विहार में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, आरोपी फरार

Admin Delhi 1
19 April 2022 5:12 PM GMT
दिल्ली के मयूर विहार में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, आरोपी फरार
x

दिल्ली एक्सीडेंट न्यूज़: र्वी जिला के थाना मयूर विहार इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस एफआइआर दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मयूर विहार थाने की पुलिस रविवार शाम को इलाके में गश्त कर रही थी।

चिल्ला गांव के पास बारात घर के सामने एक बाइक सवार युवक सडक़ पर गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। पुलिस तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शिव प्रसाद त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। क्राउन प्लाजा के पास नाला रोड से त्रिलोकपुरी जाते वक्त हादसा हुआ। पुलिस केस दर्ज कर घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Next Story