दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और नौकरानी का बेरहमी से किया कत्ल, हत्यारों की तलाश शुरू

Admin Delhi 1
1 Nov 2022 7:12 AM GMT
दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और नौकरानी का बेरहमी से किया कत्ल, हत्यारों की तलाश शुरू
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। पति पत्नी और घर में काम करने वाली मेड का शव मिला है।

मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी जांच में खुलासा हुआ है कि हत्यारे पांच थे। सभी हत्यारे बाइक पर आए थे। नौकरानी सुबह 7:30 बजे घर आई थी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची भी थी जो घर में सकुशल मिली है।

Next Story