दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में एक युवक ने प्रेम विवाह करने के लिये खुद के अपहरण की बनाई कहानी

Admin Delhi 1
11 Jun 2022 12:35 PM IST
दिल्ली में एक युवक ने प्रेम विवाह करने के लिये खुद के अपहरण की बनाई कहानी
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत में रहने वाला एक युवक प्रेम विवाह करना चाहता था। पर घरवाले के खिलाफ होने के कारण उसने परिवार पर दबाव बनाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी गढ़ दी। इधर जब घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के फोन को करेंट लोकेशन निकाला साथ ही बताए गए घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाले, जिसने भेद खोल दिया और पुलिस जरिए युवक तक पहुंच गई। पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया।

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को गलत जानकारी दी। साथ ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने बताया कि आनंद पर्बत थाने को 7 जून की रात 11:00 बजे थान सिंह नगर मे रहने वाले राजकुमार मिश्रा ने अपने 24 साल के बेटे गौरव मिश्रा के अपहरण होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा अपनी चार्जर बनाने वाली फैक्ट्री गया था। इसके बाद से लापता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से उनके बेटे को धमकी भरे कॉल आ रहे थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर एसीपी दीपक चंद्रा की देखरेख में एसएचओ मुकेश अंतिल, एसआई जगबीर, भूपेंद्र और एचसी सुरेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने गौरव के मोबाइल का लोकेशन निकाला साथ ही आसपास पूछताछ की। मोबाइल के सर्विलांस से पीडि़त गौरव लोकेशन आनंद विहार बस स्टैंड के पास मिला। पुलिस वहां पहुंची तो फोन बंद हो गया। पुलिस ने गौरव की फैक्ट्री के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वो अकेले ही रोहतक रोड की तरफ जाता दिखा। इससे शक की सुई पीडि़त की तरफ ही घूम गई। कुछ घंटे बाद फोन में ऑन हो गया, जिससे उसकी लोकेशन आनंद पर्वत के करीब की मिली। इसके जरिए पुलिस उस तक पहुंच गई और थाने ले आई। शुरुआत में वो पुलिस को बरगलाने लगा। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मोहल्ले की एक लडक़ी से रिलेशनशिप में था और शादी करना चाहता था। लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। इसलिए उसने अपनी किडनैपिंग की कहानी गढ़ दी। पुलिस अब उसके खिलाफ ही एक्शन लेने जा रही है।

Next Story