- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आईएमसी से टेलीकॉम...
दिल्ली-एनसीआर
आईएमसी से टेलीकॉम सिस्टम में स्वदेशीकरण को मिल रहा बढ़ावा : वाइस प्रेसिडेंट,टीसीएस
SHIDDHANT
10 Oct 2025 8:20 PM IST

x
सिस्टम
Delhi दिल्ली: कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के वाइस प्रेसिडेंट और नेटवर्क सॉल्यूशंस एवं सर्विसेज बिजनेस के ग्लोबल हेड, विमल कुमार ने शुक्रवार को कहा कि आईएमसी एक शानदार मंच है और इससे टेलीकॉम सिस्टम में इनोवेशन और स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के तीसरे दिन समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए विमल कुमार ने कहा, "यह एक शानदार इवेंट है और यहां बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। मैं इसका आयोजन करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। इससे भारत में टेलीकॉम सिस्टम में इनोवेशन और स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज के समय में सभी इंडस्ट्री में एआई एक बड़ी भूमिका निभा रहा है और टेलीकॉम भी कुछ अलग नहीं है। हम नेटवर्क को बेहतर ढंग से संचालित करने में और सुरक्षित रखने में एआई का उपयोग कर रहे हैं। हमारा मानना है कि डिजिटल, एआई, 5जी, 6जी, ये एक ही चीज के अलग-अलग नाम हैं। उन्होंने कंपनी की उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हम भारत का स्वदेशी 4जी स्टैक बनाने में सफल हुए हैं और यह बीएसएनएल को डिलीवर किया जा चुका है और आज के समय में 97,000 से ज्यादा साइट्स पर चल रहा है।
इससे पहले आईएमसी में क्वालकॉम इंडिया के सीनियर डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट (आईईओटी, ऑटो, कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड), मनमीत सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार कड़ी मेहनत से काम कर रही है और लगातार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे भारत में पूरा इकोसिस्टम को तैयार हो रहा है। उन्होंने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पहले 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसका मतलब केवल भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग करना ही नहीं, बल्कि दुनिया में देश में बने गुड्स का निर्यात करना भी है। अब अगले चरण में सरकार देश में प्रोडक्ट डिजाइन पर फोकस कर रही है।
Tagsआईएमसी 2025टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेजटीसीएसविमल कुमारटेलीकॉमइनोवेशनस्वदेशीकरणआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसएआई5जी6जीडिजिटल तकनीक4जी स्टैकबीएसएनएलनेटवर्क सुरक्षाक्वालकॉम इंडियामनमीत सिंहकेंद्र सरकारमेक इन इंडियाउत्पाद डिज़ाइनभारत का इकोसिस्टममोबाइल कांग्रेस।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





