- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नैनो रोबोटिक्स और...
नैनो रोबोटिक्स और ब्लॉक चैन में आईआईटी दिल्ली ने मांगे प्रस्ताव

दिल्ली न्यूज़: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) दिल्ली आईएचएफ सी ने ऑटोनॉमस वेहिकल, नैनो रोबोटिक्स और ब्लॉक चैन फॉर एप्लीकेशन इन रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रस्ताव मांगे हैं। यह घोषणा आईआईटी दिल्ली ने संस्थान के आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स, टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब(टीआईएच) के दो वर्ष पूर्ण होने पर की।
किसानों की समस्याओं पर काम करेंगे डीएसटी और आईएचएफसी: इस मौके पर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर ने आईआईटी दिल्ली में स्थापित इस केंद्र के बीते दो वर्षों के कार्य पर संतुष्टता जाहिर करते हुए कहा कृषि क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है। जिसके लिए इस क्षेत्र पर डीएसटी और आईएचएफसी द्वारा भविष्य में काम किया जाए।
आईआईटी में अनुसंधान और विकास गतिविधियों का एक इको सिस्टम बनाने में आईएचएफसी ने की मदद: ताकि किसानों को समस्याओं के समाधान दिए जा सकें। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा कि आईएचएफसी की यात्रा सभी के साथ साझा करना अद्भुत है। उन्होंने व्यावसायीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुसंधान और विकास गतिविधियों का एक इको सिस्टम बनाने में आईआईटी दिल्ली की बहुत मदद की है।





