दिल्ली-एनसीआर

2000 रुपये का नोट अगर निकला नकली तो होगी ये कार्रवाई

mukeshwari
20 May 2023 10:02 AM GMT
2000 रुपये का नोट अगर निकला नकली तो होगी ये कार्रवाई
x

दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा 2000 के नोटों को बंद करने का फैसला किया गया है। अब से केंद्रीय बैंकों के द्वारा 2000 के नए नॉट नहीं जारी किए जाएंगे। वहीं लोगों को भी अपने इन नोटों को बैंक में जमा करने के लिए 4 महीने तक का समय दिया गया है। इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बैंक में आसानी से जमा किया जा सकता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जिसके पास 2000 का नोट है तो इसे आप आसानी से अपने नजदीकी बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर यह नॉट बैंक में जमा करते समय नकली निकल जाए तो क्या हो सकता है। आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

सभी नोटों की होगी अच्छे से जांच

भारतीय रिजर्व बैंक ने ये कहा है कि जो भी लोग इन नोटों को जमा करने आए उसकी सटीकता से और वास्तविकता के साथ में जांच होना जरुरी है। नोट सॉर्टिंग मशीनों (एनएसएम) के द्वारा इसके असलियत की पहचान की जाएगी। आरबीआई इन नोटों की जांच के लिए 3 अप्रैल 2023 को जारी मास्टर इंस्ट्रक्शन को फॉलो करेगा।

नकली नोट निकलने पर ये होगा

जब भी आप बैंक में पैसा जमा करने जाएंगे तो सबसे पहले काउंटर पर ही 2 हजार के नोटों की अच्छे से जांच होगी। अगर इन नोटों में से कोई भी नोट नकली निकलता है तो उसका पैसा ग्राहक को वापस नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही पाए गए नकली नोट पर बैंक के द्वारा फेक करेंसी का मुहर लगेगा और इसे जब्त कर लिया जाएगा। बैंक के लोग नकली नोट को रखने के लिए अलग से एक रजिस्टर बनाएंगे और उसमें इसे रखा जाएगा। अगर कोई बैंक इस नकली नोट को लेने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी तौर पर कार्रवाई हो सकती है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story