दिल्ली-एनसीआर

IDEMIA कंपनी ने दान की 13 वील चेयर व्हीलचेयर

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 10:01 AM GMT
IDEMIA कंपनी ने दान की 13 वील चेयर व्हीलचेयर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा के विशेष आर्थिक क्षेत्र NSEZ में बने अलग- अलग कंपनियों के यूनिटो में विकलांगों को प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए CSR फंड के तहत 13 वील चेयर को IDEMIA कंपनी ने डोनेट किया है। एनसेज (NSEZ) नोएडा के विकास आयुक्त विपिन मेनन ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग लोगों को सम्मान और समान अवसर के साथ मदद करने की पहल की है। IDEMIA ने व्हीलचेयर्स दान करने और दिव्यांगों के अनुरूप शौचालयों का निर्माण करने में सहयोग किया है।

दिव्यांग लोगों को मिलेगा फायदा: 13 व्हीलचेयर उन दिव्यांग लोगों के लिए है जो नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जॉन (NSEZ) से यहां नौकरी करने आते है और उन्हें अपनी जगह तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। टीम के तरफ से विल चेयर जगह-जगह मेन पॉइंट पर रखा जाएगा। जिससे सभी दिव्यांग लिफ्ट तक इसका सहारा लेकर अपनी ड्यूटी वाली जगह आसानी से पंहुच सके और उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह सभी व्हीलचेयर NSEZ (एनसेज) को IDEMIA कंपनी ने सीएसआर फंड के जरिए दान की है। इस दौरान IDEMIA के क्षेत्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (ब्रांडिंग एवं संचार) मैथ्यू फॉक्सटन इस अवसर पर एनसेज में उपस्थित रहे।

दफ्तर पहुंचने में होगी आसानी: एनसेज के आयुक्त ए विपिन मेनन ने बताया कि वो एनसेज में काम करने वाले दिव्यांगजनों के लिए ये व्हीलचेयर उपलब्ध होगी। जैसे उन्हें अपनी ड्यूटी तक पहुंचने में किसी प्रकार का कोई संकोच और परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नोएडा में IDEMIA बहुत बड़ी कंपनी है, जिन्होंने व्हीलचेयर को डोनेट किया है। अगर हम बात दिव्यांगजनों के मिशाल की करे तो सबसे बड़ा उदाहरण हमारे डीएम सुहास एलवाई है। जिन्होंने टोक्यो पैराओलंपिक के खेल में बेडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

IDEMIA कंपनी का कार्य: IDEMIA के क्षेत्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (ब्रांडिंग एवं संचार) मैथ्यू फॉक्सटन ने कहा कि हमारी कंपनी ऑगमेंटेड आइडेंटिटी के क्षेत्र में विश्व की पहली कंपनी IDEMIA ऐसे विश्वसनीय वातावरण की पेशकश करती है, जहां लोग अपने प्रतिदिन के कार्य जैसे बिलों का भुगतान, इंटरनेट कनेक्टिविटी और यात्रा भौतिक रूप व डिजिटल रूप दोनों तरह से करने में समर्थ होते हैं। दुनियाभर में वित्तीय, दूरसंचार, पहचान, जनसुरक्षा और आईओटी उद्योगों के लिए हम ऑगमेंटेड आइडेंटिटी की पेशकश करते हैं। दुनियाभर में 15,000 के करीब स्टाफ सदस्यों के साथ IDEMIA 180 अलग-अलग देशों में ग्राहकों को सेवाएं दे रही है।

Next Story