दिल्ली-एनसीआर

आईएएस विक्रम सिंह मलिक ने एनडीएमसी सचिव पद के लिया पदभार संभाला

Admin Delhi 1
2 Jun 2022 5:58 PM IST
आईएएस विक्रम सिंह मलिक ने एनडीएमसी सचिव पद के लिया पदभार संभाला
x

दिल्ली न्यूज़: भारतीय प्रशासनिक सेवा के एजीएमयूटी कैडर के 2012 बैच के अधिकारी विक्रम सिंह मलिक ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। मलिक ने ईशा खोसला का स्थान लिया है। जिनका तबादला दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में दक्षिण पूर्व जिले की डीएम के रूप में हो गया है।

मलिक दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं: बता दें कि मलिक अब तक दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में दक्षिण-पश्चिम जिले के डीएम के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वो उत्तरी दिल्ली नगर निगम में उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं और उस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। यही नहीं इन्होंने दिल्ली वित्तीय निगम में कार्यकारी निदेशक के रूप में अतिरिक्त कार्य प्रभार भी संभाला है।



Next Story