- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारतीय वायुसेना ने...
दिल्ली-एनसीआर
भारतीय वायुसेना ने ‘मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया
SHIDDHANT
11 April 2026 9:19 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारतीय वायुसेना का ‘मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव 2026’ नागपुर के वायुसेना नगर में 10 और 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल यल्ला उमेश ने की। यह आयोजन “ऑपरेशंस को सहयोग देने के लिए मिशन मोड में मेंटेनेंस कमांड” विषय पर केंद्रित था। इस संगोष्ठी में वायुसेना के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान ऑपरेशनल तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और भविष्य की पहलों की व्यापक समीक्षा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य दक्षता में वृद्धि करना, संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करना, निरंतर युद्धक कार्रवाई हेतु तत्परता बनाए रखने के लिए मेंटेनेंस सहायता प्रणालियों को मजबूत करना, आधुनिकीकरण के साथ तकनीकी एकीकरण को बढ़ावा देना तथा उभरती चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के उद्देश्य से सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाना था। मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने अपने संबोधन में विभिन्न बेड़ों और प्रणालियों के रखरखाव में मेंटेनेंस कमांड तथा संबद्ध इकाइयों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
उन्होंने आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य विदेशी ओईएम पर निर्भरता को कम करना है। साथ ही, उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘क्षमता संवर्धन’ के तहत हो रही प्रगति की भी प्रशंसा की। एयर मार्शल ने अपने समापन भाषण में निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान रखरखाव कार्यों में सुधार, प्रभावी रणनीतिक योजना, नवाचार को बढ़ावा, स्वदेशीकरण, उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा कर्मियों के प्रशिक्षण को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण की दिशा में चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों में सभी कर्मियों की सक्रिय और समर्पित भागीदारी को भी अत्यंत आवश्यक बताया
Tagsभारतीय वायुसेनामेंटेनेंस कमांड कॉन्क्लेव 2026नागपुर वायुसेना नगरएयर मार्शल यल्ला उमेशऑपरेशनल तैयारीआत्मनिर्भर भारतसैन्य आधुनिकीकरणरक्षा रणनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





