दिल्ली-एनसीआर

हट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Admin4
8 July 2022 8:14 PM IST
हट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
x

नई दिल्ली: जनपथ स्थित पिज़्ज़ा की दुकान पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई गई है.

जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना शाम के समय जनपथ रोड के पास हुई. पिज़्ज़ा शॉप में अचानक ही आग लग गई. आग लगते ही लोग तुरंत वहां से बाहर भाग निकले. मामले की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही नजदीकी दमकल केंद्र से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया. लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल इस आग को बुझाने में कामयाब रही.

घटना का पता चलते ही कनॉट प्लेस पुलिस भी मौके पर पहुंची. आग बुझाने के बाद पुलिस जब अंदर गई तो वहां कोई शख्स मौजूद नहीं था. आगजनी की वजह से अंदर रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.



Next Story