दिल्ली-एनसीआर

पति की चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने पत्नी के सामने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
28 April 2022 7:27 PM IST
पति की चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने पत्नी के सामने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय एक युवक की उनकी पत्नी के सामने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सचिन उर्फ बाबा को बुधवार को उस समय चाकू मारा गया, जब वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे। उक्त मामले में पुलिस ने कल्याणपुरी के रहने वाले दीपक (19) और गुलशन (18) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि कल्याणपुरी थाने को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सूचना मिली थी कि सचिन को मृत अवस्था में यहां लाया गया था। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस पहले अस्पताल गई और बाद में घटनास्थल पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि दोनों जगहों से मिली जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने दावा किया है कि सचिन ने कुछ दिन पहले उन पर ब्लेड से हमला किया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सचिन के पेट और गर्दन के पास चाकू से कई बार वार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी अनुबंध के आधार पर हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story