- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पत्नी से विवाद के बाद...
पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर दी अपनी जान

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: बीवी से लड़ाई होने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। बीती रात को व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद व्यक्ति ने जहर खा लिया था। इस घटना के बाद उसके बेटे ने इलाज के लिए व्यक्ति को नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक विरेशपाल गिरी ने बताया कि नोएडा सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय अजय साहू ने पारिवारिक क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उनके बेटे ने व्यक्ति को नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है।
एक अन्य दूसरे मामले में बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। बिसरख कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक 50 साल के धीरेंद्र मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती देर रात को मानसिक तनाव के चलते धीरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।





