दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में नीट की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
8 Sept 2022 4:40 PM IST
एनसीआर नॉएडा में नीट की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी अपनी जान
x

एनसीआर ग्रेटर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नीट की परीक्षा में फेल होने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरी सोसाइटी में मातम छा गया है।

गुरुवार की सुबह हुआ हादसा: इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूदकर गुरुवार की सुबह आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ने नीट की परीक्षा में फेल होने के बाद यह दर्दनाक कदम उठाया है। कुछ समय के दौरान छात्रा काफी परेशान थी। उसके परिजन ने लगातार उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुरुवार की सुबह छात्रा ने ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Next Story