दिल्ली-एनसीआर

भारतीय खाद्य निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्तर भारत के आंचलिक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
9 July 2022 5:28 AM GMT
भारतीय खाद्य निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्तर भारत के आंचलिक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में भारतीय खाद्य निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्तर भारत के आंचलिक कार्यालय (नोएडा) के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम के उत्तर भारत के कार्यकारी निदेशक खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है। कर्मचारियों का प्रदर्शन ट्रांसफर के खिलाफ और अन्य मांगों को लेकर है।

प्रदर्शन कर रहे भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के जोनल सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह आंदोलन मुख्य रूप से निगम के उत्तर भारत कार्यकारी निदेशक के खिलाफ है। कार्यकारी निदेशक द्वारा आए दिन ट्रांसफर पॉलिसी को दरकिनार कर बेवजह कर्मचारियों का ट्रांसफर कर प्रताडि़त किया जा रहा है। सैकड़ों कर्मचारियों का एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रांसफर कर दिया गया है। कार्यकारी निदेशक के आदेश के द्वारा महिला कर्मचारियों को भी भारी संख्या में ट्रांसफर किया गया है, यहां तक की स्पाउस ग्राउंड, मेडिकल ग्राउंड को भी कंसीडर नहीं किया गया है जो प्रबंधन के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। निगम कर्मचारियों के अच्छे काम के बदले उन्हें एसएल/टीएल की रिकवरी और ट्रांसफर आर्डर के नाम पर प्रताडि़त कर रहा है।

Next Story