दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली आखिर कैसे बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, जानिए रहस्य

Admin Delhi 1
22 March 2022 10:43 AM GMT
राजधानी दिल्ली आखिर कैसे बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, जानिए रहस्य
x

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली के नाम एक बार फिर से एक शानदार अवांछित रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है। वही चाड की राजधानी नजमीना तीसरी सबसे प्रदूषित राजधानी है। इसके बाद ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट सबसे प्रदूषित राजधानियों में से हैं।

दिल्ली के नंबर 1 पर आने का रहस्य: दिल्ली में PM2.5 की सांद्रता 2021 में बढ़कर 96.4 Ig/m3 हो गई। 2020 में यह 84 Ig/m3 थी। दिल्ली में इस साल PM2.5 की सांद्रता में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक चाड की राजधानी नजमीना तीसरी सबसे प्रदूषित राजधानी है। इसके बाद ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट सबसे प्रदूषित राजधानियों में से हैं। बता दें 2021 में मध्य और दक्षिण एशिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों (polluted cities) में से 12 भारत के थे।


2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के वायु गुणवत्ता (air quality) मानक को पूरा करने में एक भी देश कामयाब नहीं हुआ, मंगलवार को 6,475 शहरों में प्रदूषण के आंकड़ों का एक सर्वेक्षण दिखाया गया। इन आंकड़ों के अनुसार, भारत का समग्र प्रदूषण स्तर 2021 में खराब हो गया और नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी रही।



Next Story