दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में मंगलवार से आंशिक हड़ताल पर जायेंगे अस्पतालकर्मी और स्टाफ

Admin Delhi 1
11 April 2022 5:03 PM GMT
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में मंगलवार से आंशिक हड़ताल पर जायेंगे अस्पतालकर्मी और स्टाफ
x

दिल्ली न्यूज़: जीबी पंत अस्पताल में नर्सिंग यूनियन, पैरामेडिकल स्टाफ , सफाई कर्मचारियों समेत चार यूनियन ने अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर अस्पताल में भ्रष्टाचार होने, दवाएं न होने, कामकाज में अनियमितता, ड्यूटी बदलने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए। साथ ही मंगलवार से आंशिक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने भ्रष्टाचार के मामले पर अस्पताल के चार नर्सिंग अधिकारियों को कार्रवाई करते हुए जबरन अवकाश पर भेज दिया। वहीं नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले दो नर्स कर्मचारियों को भी जबरन अवकाश पर भेज दिया है। ऐसे में कोई भी कर्मचारी अब भ्रष्टाचार की शिकायत कैसे करेगा। इस दौरान नर्सिंग यूनियन के साथ तीन अन्य यूनियन भी साथ थे।

इन्होंने कहा कि हम कई महीनों से भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत अस्पताल प्रशासन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से कर रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में हम मंगलवार से सुबह 9 से 11 बजे तक काम बंद करेंगे। कर्मचारियों की इस आंशिक हड़ताल का मरीजों की सेवाओं पर व्यापक असर रहेगा। इस दौरान सर्जरी की सेवाएं बंद रहेंगी। वार्ड और आईसीई में भी नर्स कर्मचारी दो घण्टे काम बंद करेंगे।

Next Story