- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गृह मंत्री अमित शाह ने...
दिल्ली-एनसीआर
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस के झूठे एजेंडे की पोल खोल दी: धर्मेंद्र प्रधान
SHIDDHANT
11 March 2026 9:05 PM IST

x
Delhi दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज हो गया। सदन में ध्वनिमत से स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेता विपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे की पोल खोल दी।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे की पोल खोल दी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे देश में यह झूठ फैलाते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता, जबकि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने लगभग 158 घंटे बोला, तब राहुल गांधी को किसने रोका था? वे क्यों नहीं बोले? सच्चाई यह है कि जब संसद में बजट और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा चलती है, उसी समय राहुल गांधी अक्सर अपने तथाकथित “वर्ल्ड टूर” में व्यस्त होते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जान चुका है कि राहुल गांधी सिर्फ एक 'भगोड़ा' हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस, एक परिवार के स्वार्थ को आगे बढ़ाने के लिए पूरे विपक्ष के मुद्दों को हाईजैक कर चुकी है। भले ही सदन में चर्चा होते ही राहुल गांधी देश छोड़कर भाग जाएं, मगर विपक्ष का मतलब सिर्फ राहुल गांधी हैं। यही दिखाने का प्रयास कांग्रेस पार्टी हर बार करती है। लेकिन, शहजादे का लॉन्च हर बार फेल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि आज इस अविश्वास प्रस्ताव का खारिज होना दिखाता है कि विपक्ष की राजनीति पर देश को अविश्वास है, फिर भी अपने स्वार्थ के कारण ये लोग लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय संवैधानिक पद को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बार-बार नीचा दिखा रहे हैं।
इससे पहले अमित शाह ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान वो जर्मनी यात्रा पर थे। जब-जब संसद सत्र चलता है, विदेश यात्रा लग जाती है और फिर कहते हैं कि बोलने नहीं देते। जो व्यक्ति विदेश में है, यहां कैसे बोलेगा? यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा नहीं है।
उन्होंने कहा कि ये सदन पक्ष, प्रतिपक्ष, स्पीकर और राष्ट्रपति को मिलाकर बनता है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री बैठे हैं और दौड़कर आकर गले लग जाना। सदन में कभी फ्लाइंग किस किया जाता है तो कभी आंख मटकाई जाती है और ये लोग अब स्पीकर के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव मत लाओ। कांग्रेस वोटिंग से भाग गई। उनको डर था छोटी पार्टियां इस प्रस्ताव से नाराज थीं। वोटिंग से डर गई कांग्रेस। कांग्रेस भगौड़ा बन गई। हमने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को गिरा दिया। हम तो वोटिंग और डिवीजन के लिए तैयार थे लेकिन कांग्रेस घबरा गई।
Tagsओम बिरला अविश्वास प्रस्तावलोकसभा स्पीकर विवादअमित शाह राहुल गांधीकिरेन रिजिजू बयानधर्मेंद्र प्रधानसंसद बहसकांग्रेस बनाम बीजेपीलोकसभा राजनीति.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





