दिल्ली-एनसीआर

लंदन में ऐतिहासिक दक्षिणपंथी मार्च, करीब 1 लाख प्रदर्शनकारी शामिल

SHIDDHANT
14 Sept 2025 12:24 AM IST
लंदन में ऐतिहासिक दक्षिणपंथी मार्च, करीब 1 लाख प्रदर्शनकारी शामिल
x
LONDUN लंदन: सेंट्रल इलाके में शनिवार को ब्रिटेन के हाल के इतिहास का सबसे बड़ा दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। करीब 1 लाख 10 हजार प्रदर्शनकारी एंटी-इमिग्रेशन एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में 'यूनाइट द किंगडम' मार्च में शामिल हुए। इस रैली का उद्देश्य प्रवासियों के खिलाफ विरोध जताना था, वहीं उसी समय 'स्टैंड अप टू रेसिज्म' (नस्लवाद के ख़िलाफ़ खड़े हों) विरोध प्रदर्शन में करीब 5000 लोग शामिल हुए। दोनों समूहों के बीच टकराव को रोकने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाए रखा और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए।
प्रदर्शनकारियों ने यूनियन जैक और सेंट जॉर्ज क्रॉस झंडे लहराए। कुछ ने अमेरिकी और इज़राइली झंडे भी दिखाए और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' कैप पहनकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आलोचना करते हुए 'उन्हें घर भेजो' जैसे नारे लगाए। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कई अधिकारियों पर हमला हुआ, लेकिन सुरक्षा बलों और घुड़सवार पुलिस की मदद से स्थिति नियंत्रित की गई। मार्च के दौरान कुछ परिवार अपने बच्चों को भी लेकर आए थे।
Next Story