दिल्ली-एनसीआर

धर्म छुपाकर एक व्यक्ति ने तीन बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

Admin Delhi 1
18 Oct 2022 6:45 AM GMT
धर्म छुपाकर एक व्यक्ति ने तीन बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद के मुरादनगर में धर्म छुपाकर एक व्यक्ति ने तीन बच्चों की मां से दोस्ती की और उसका भरोसा जीतने के बाद उसके जिस्म और भरोसे दोनों को जख्म दे दिया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोप है कि युवक ने खाने में महिला के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था और बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म: आरोपी ने महिला से 6 लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने महिला को धर्म परिवर्तन करने को कहा और जब महिला ने इस बात का विरोध किया, तो अपने परिवार के साथ मिलकर उसने महिला को बंधक बनाया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपी के चंगुल से भागने के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी और 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

मौका पाकर फरार हुई महिला: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली 3 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का पति रामपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। पति की फैक्ट्री में ही मेरठ का रहने वाले एक युवक भी काम करता है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने फैक्ट्री के किसी कर्मचारी की मदद से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती करने का प्रयास किया। महिला का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने महिला को एक होटल में बुलाया और उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

महिला ने की आत्महत्या की कोशिश: आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और उससे 6 लाख रुपए की मांग की। महिला ने अपने जेवर गिरवी रख कर युवक को एक लाख रुपए दिए। बाद में महिला ने उधार मांग कर आरोपी को 5 लाख रुपए दे दिए। मौका पाकर महिला वहां से फरार हो गई और हालत खराब होने पर महिला अस्पताल में भर्ती हो गई। अस्पताल में उसे पता चला कि वह 2 माह की गर्भवती है। यह बात पता चलने पर महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

Next Story