दिल्ली-एनसीआर

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोहा से लौट रहे युवक से 70 करोड़ की होरोइन की जब्त

Admin Delhi 1
1 Nov 2022 11:56 AM IST
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोहा से लौट रहे युवक से 70 करोड़ की होरोइन की जब्त
x

क्राइम न्यूज़: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बेलीज देश के एक नागरिक के पास से करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक आरोपी व्यक्ति को रविवार को दोहा से लौटने के बाद रोका गया।

बयान के अनुसार इसके बाद आरोपी के सामान की गहन जांच करने पर उसके ट्रॉली बैग के नीचे और ऊपर के हिस्से में कुछ सामग्री मिली। उसके सामान में से 9.95 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.95 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।विभाग ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story