दिल्ली-एनसीआर

संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए दिल्ली नगर निगम ने स्थापित किए हेल्पडेस्क

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 11:13 AM IST
संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए दिल्ली नगर निगम ने स्थापित किए हेल्पडेस्क
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पडेस्क एवं संपत्ति कर संग्रहण काउंटर स्थापित किए हैं। यह हेल्पडेस्क एवं कर संग्रह काउंटर 30 जून तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक कार्य करेंगे। यह काउंटर शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे। दिल्ली नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने यह निर्णय नागरिकों की सुविधा के लिए लिया है। निगम संपत्ति करदाताओं को 30 जून तक वर्तमान वित्त वर्ष का संपत्ति कर जमा करने पर संपत्ति कर में 15 प्रतिशत की छूट देता है।

संपत्ति कर की छूट की अंतिम तिथि के नजदीक करदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए निगम द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Next Story