दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-NCR में कई घंटों से तेज बारिश जारी, सड़कों पर जलभराव से कई इलाकों जाम

Tara Tandi
8 July 2023 2:34 PM IST
दिल्ली-NCR में कई घंटों से तेज बारिश जारी, सड़कों पर जलभराव से कई इलाकों जाम
x

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली एनसीआर में तड़के से ही बारिश हो रही है. दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इसी के साथ लोगों को उमसभरी गर्मी से और राहत मिल गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में और बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में कुल तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह बारिश से कारण कई यात्रियों को असुविधा हो रही है. आलम ये है कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आईएमडी ने दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि शनिवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. अनुमान है कि शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शहर में शुक्रवार को आर्द्रता का स्तर 93 से 70 प्रतिशत के बीच रहा
मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट' जारी करते हुए चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत).
कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, “खराब मौसम के कारण दोनों ही मार्गों-पहलगाम और बालटाल पर लगातार दूसरे दिन यात्रा स्थगित रही. शनिवार सुबह किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई.”
Next Story