दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में तेज़ बारिश, कब आएगा मानसून? UP-MP और अपने शहरो के मौसम का हाल

Rajeshwari Nishad
22 May 2025 8:03 PM IST
दिल्ली में तेज़ बारिश, कब आएगा मानसून? UP-MP और अपने शहरो के मौसम का हाल
x
दिल्ली में तेज़ बारिश

New Delhi.नई दिल्ली। Weather News: देश में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इस तूफान ने बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखाड़ दिए। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।


Next Story