दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली NCR में हुई झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

Rani Sahu
21 July 2022 10:57 AM GMT
दिल्ली NCR में हुई झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी
x
दिल्ली NCR में हुई झमाझम बारिश

देश की राजधानी दिल्ली औऱ उसके आसपास के इलाकों में बुधवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले दो दिन से उमस भरा मौसम था। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि बुधवार को हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून एक्टिव हो जाएगा। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जहां जलभराव की समस्या हुई तो वहीं ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई।

बारिश से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिली है। NCR के ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई के लिए लगातार बोरिंग और पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर रहे किसानों ने इस बारिश से राहत की सांस ली। मौसम विभाग द्वारा दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले तीन दिन बादल छाए रहने का अनुमान है।


Next Story