- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में भारी बारिश:...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi में भारी बारिश: मानसून ने समय से पहले पंजाब और हरियाणा को किया प्रभावित
Tara Tandi
24 Jun 2025 10:53 AM IST

x
Update Weather : देश के अलग-अलग राज्यों से होते हुए मानसून लगभग अब हर राज्य में सक्रिय हो चुका है। इस बार मानसून 10 दिन पहले ही पंजाब पहुंच गया। आज यानी 24 जून को पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर आज दिल्ली में मानसून पहुंचता है तो यह 2013 के बाद सबसे तेज सक्रिय होने वाला मानसून होगा। उधर गुजरात और महाराष्ट्र में लगातार बारिश हो रही है। IMD ने अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।
दिल्ली का मौसम-
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए 24 और 25 जून के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में आई कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब और हरियाणा में समय से पहले पंहुचा मानसून-
पंजाब में 24 से 26 जून के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार मानसून पंजाब में 10 दिन पहले ही एंट्री मार ली है। बीते दिन राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिस से पूरे प्रदेश में लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली। हरियाणा में भी अगले 2 दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया गाया है। बारिशसे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में चमक और गरज के साथ बारिश-
मानसून के सक्रिय होने के बाद से उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 जून तक बारिश का अनुमान लगाया है। 24 और 25 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभवना जताई गई है। बारिश के बावजूद प्रदेश के तापमान में खासा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
राजस्थान में तेज हवाएं-
IMD ने राजस्थान में आने वाले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 से 26 जून तक राज्य में तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश पड़ने की संभावना है। इस दौरान जलभराव कीs
TagsDelhi भारी बारिशमानसून समयपहले पंजाबहरियाणा प्रभावितDelhi heavy rainmonsoon timefirst PunjabHaryana affectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





