दिल्ली-एनसीआर

जेवर में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से किसानों को हुआ भारी नुकसान

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 6:36 AM GMT
जेवर में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से किसानों को हुआ भारी नुकसान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में जेवर में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने की वजह से किसानों की फसल डूब रही है। जिससे नष्ट होने का भी खतरा किसानों को सता रहा है। वहीं प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा बनाई कई चौकी क्षेत्र संबंधित विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जेवर क्षेत्र के झुप्पा, पूरननगर, शमशम नगर, कानीगढ़ी, गोविंदगढ़ और रामपुर गांव के नजदीक से होकर यमुना नदी गुजर रही है। जिसके बांध के कमजोर होने की वजह से पानी कटकर किसानों की फसल में पहुंच गया है। कई फीट तक पानी भर जाने से किसानों की धान, बाजरा, अरहर और ज्वार समेत अन्य फसल नष्ट होने का खतरा उनको सता रहा है। किसानों का कहना है कि कई फीट तक फसल में पानी भर गया है। साथ ही गांव के लिए को संपर्क मार्ग है। उन पर पानी भर जाने की वजह से लोगों को आने जाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

24 घंटे रखी जा रही निगरानी: यमुना नदी के जलस्तर बढ़ जाने के चलते एसडीएम जेवर व तहसीलदार भी अलर्ट दिखाई दे रहे हैं। कई जगह पर चौकी स्थापित की गई है। जिनका निरीक्षण करने के लिए वीरवार को तहसीलदार वेद प्रकाश पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने जगह जगह जहां पर कमजोर बांध है। उसका निरीक्षण किया है। साथ ही उसकी मरम्मत का काम भी करा रहे हैं। वहीं जेवर एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से चौकी स्थापित की गई है। जिन पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

Next Story