दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन से सफर करने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
30 July 2022 1:44 PM GMT
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन से सफर करने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए पूरी खबर
x

लेटेस्ट न्यूज़: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को सफर करना भारी पड़ेगा। क्योंकि अगर कोई दोपहिया या तीन पहिया वाहन चलाता पाया जाता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। दरअसल, एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के कारण हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। परिवहन मंत्रालय ने भी इस मामले को अपने संज्ञान में लिया। अब एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट इंटेलीजेंस सिस्टम लगाए कर ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे। जिसके बाद चालान को उनके घर पर ही भेज दिया जाएगा।

इतना भरना होगा जुर्माना: आपको बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे है। दोपहिए वाहनों के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते इनके आवागमन पर रोक लगायी गई। अब स्मार्ट इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत ऐसे वाहनों की नंबर प्लेटों को कैमरे में कैद कर पुलिस को सौंपा जाएगा। जिसके बाद उनके चालान काटकर उनके घर पर भेज दिए जाएंगे। इन वाहनों पर 1-5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई अकेला व्यक्ति दोपहिया वाहन पर सफर कर रहा तो एक हजार और अगर एक से ज्यादा है तो एक हजार से ज्यादा का चालान काटा जाएगा।

अभियान की तैयारियां की जा रही: मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने निर्देश दिया है कि अगले सप्ताह के अंदर इसके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। एनएचएआई भारी संख्या में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की नंबर प्लेट पुलिस को सौंपेगी। जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। इससे पहले कई बार स्थानीय पुलिस ने परतापुर इंटरचेंज के पास खड़े होकर दोपहिया वाहनों के चालान काटने का अभियान चलाया था, लेकिन इसका कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा।

वाहनों की गति पर भी रखी जा रही नजर: अगर अब एक्सप्रेसवे पर चार पहिया वाहन या उससे अधिक पहिया वाहनों के अलावा वाहन चलते पाए जाते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही, हल्के वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा और बाहरी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तय है। इस मामले में लगातार सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहनों की गति की समीक्षा की जा रही है।

इस तरह होगा अभियान शुरू: एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि अब दोपहिया वाहन और तीन पहिया वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी रहा है। ये टोल पर रोकने के बाद भी निकल जाते हैं। स्मार्ट इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत इन्हें पकड़ा जाएगा और वाहनों पर भारी जुर्माना लगाते हुए अभियान शुरू करेंगे।

Next Story