- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi-NCR में फिर...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi-NCR में फिर गर्मी, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Tara Tandi
21 Sept 2025 12:57 PM IST

x
Weather Update : राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। यहां लगातार तेज़ धूप के चलते दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादलों की आंशिक आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
यूपी-बिहार में कहीं बारिश कहीं धूप
उत्तर प्रदेश में भी ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होगी, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जो अगले चार से पाँच दिनों तक जारी रह सकती है। इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।
हरियाणा में मानसून विदाई के बाद बढ़ेगा दिन का तापमान
हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद दिन का तापमान कुछ बढ़ने की उम्मीद है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। राज्य के कई जिलों में अब भी खेतों में बरसाती पानी जमा है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। सरकार ने फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए रेवेन्यू पटवारियों को सर्वे में लगाया है। शनिवार को सबसे गर्म जिला पलवल रहा, जहां तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पानीपत के उझा क्षेत्र में न्यूनतम 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में बारिश से राहत के आसार
हिमाचल प्रदेश में अब बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 23 सितंबर तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि 24 से 26 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। 22 सितंबर को कुल्लू, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जानें मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है। बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आंधी और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 सितंबर के बाद राज्य में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने का कार्य प्रशासन तेजी से कर रहा है।
TagsDelhi-NCRफिर गर्मीकई राज्योंभारी बारिश चेतावनीheat againheavy rain warning in many statesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





