दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली MCD चुनाव जल्द कराने की आप की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Rani Sahu
28 July 2022 1:10 PM GMT
दिल्ली MCD चुनाव जल्द कराने की आप की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
x
सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली नगर निगम का चुनाव जल्द करवाने की आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली नगर निगम का चुनाव जल्द करवाने की आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुनवाई करेगा। 20 जुलाई को कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया था। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की सीटों के नए सिरे पर परिसीमन के नाम पर चुनाव में देरी की जा रही है। इस आधार पर चुनाव नहीं टाला जाना चाहिए।

इसके पहले दिल्ली में नगर निगम चुनाव अप्रैल 2017 में हुए थे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 104 वार्ड थे जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड थे। अब तीनों नगर निगमों को एक कर दिया गया है।

सोर्स- जनभावना टाइम्स

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story