- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली-एनसीआर में...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते धुंध, इन राज्यों में अगले सप्ताह होगी
Pushpa Bilaspur
13 Nov 2021 4:05 PM IST

x
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते धुंध, इन राज्यों में अगले सप्ताह होगी
देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते धुंध छायी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही अभी देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे थाईलैंड तट पर एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र (Lopar) बन गया है, जो आगे चलकर गहरे दबाव में बदल सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार सोमवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान है। बुधवार को दक्षिण-तटीय ओडिशा के गंजम और गजपति में बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कई छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बुधवार से आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे सोमवार तक अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाएं क्योंकि समुद्र की स्थिति बहुत खराब हो सकती है। बारिश की चेतावनी के चलते मछुआरों को बुधवार और गुरुवार को आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा के तटों से दूर रहने को कहा गया है।
Next Story





