दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा से हैवानियत वाली खबर: सड़क हादसे में घायल हुए चाचा भतीजी की मदद के बदले किशोरी संग किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
23 March 2022 11:16 AM GMT
नॉएडा से हैवानियत वाली खबर: सड़क हादसे में घायल हुए चाचा भतीजी की मदद के बदले किशोरी संग किया दुष्कर्म
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: अगर कोई आप के सामने मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है तो उसकी मंशा जरूर जांच लें। कहीं ऐसा न हो कि वह मदद की जगह आप को जिंदगी भर के जख्म दे जाये। यह कहने की वजह नोएडा में सड़क हादसे में घायल किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करना है। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

दरअसल, नोएडा के फेज 1 थाने का है। यहां सेक्टर 3 में पूजा सामग्री की दुकान लगाकर एक शख्स अपने परिवार का गुजारा करते हैं। होली के त्योहार पर जहां सभी हंसी खुशी रंगों में रंगे थे। उनका परिवार भी त्योहार मना रहा था। इसबीच ही उनकी बेटी ने नानी के घर जाने की इच्छा जाहिर की। इस पर पिता ने अपने भाई के साथ 16 वर्षीय बेटी को उसकी सेक्टर 8 में रहने वाली नानी के घर भेज दिया। दोनों चाचा भतीजी बाइक पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चाचा ने होली के त्योहार पर शराब भी पी हुई थी। चाचा बाइक पर भतीजी को लेकर सेक्टर 5 ही पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक के सामने बच्चा आ गया। इससे बच्चे को हल्की चोट लगने के साथ ही बाइक सवार चाचा भतीजी भी गिर गये। जिसे दोनों घायल हो गये। वहीं किशोरी के चाचा बेहोश हो गये।

मदद के लिए पहुंचे शख्स ने की हैवानियत:किशोरी का आरोप है कि इसी दौरान अजय नाम का शख्स मौके पर पहुंचा। वह मदद के नाम पर किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया। आरोप है कि यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गया। किशोरी ने चाचा के होश में आने पर आपबीती बताई। जिसके बाद किशोरी के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story