दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकली

Shreya
12 Aug 2023 11:20 AM IST
दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकली
x

नई दिल्ली: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अब यह अपने अंतिम पड़ाव है। इसी महत्सव के मद्दे नजर 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीजेपी सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस बाइक रैली का मकसद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की व्यापक पहुंच और उच्च ‘जनभागीदारी’ सुनिश्चित करने के लिए किया गया। सुबह आठ बजे प्रगति मैदान में सांसदों और मंत्रियों के साथ एक ‘तिरंगा’ बाइक रैली ने हरी झंडी दिखाया। इसके ये बाइक रैली इंडिया गेट परिसर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए ये कत्र्तव्य पथ से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जाकर खत्म हुई।

Next Story