- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hapu : आषाढ़ अमावस्या...
उत्तर प्रदेश
Hapu : आषाढ़ अमावस्या पर आस्था की डुबकी, गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:08 PM IST

x
Hapur हापुड़ : आषाढ़ अमावस्या पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में बोलो गंगा मैया के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
आषाढ़ अमावस्या पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मंगलवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।बुधवार ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही उन्होंने गंगा के जयकारों के साथ गंगा स्नान शुरू किया। साथ ही उन्होंने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना के साथ ही जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा स्नान करने पर उनके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति के दुख समाप्त होते हैं, जिसके चलते ही बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए आते है। आषाढ़ अमावस्या पर लोगों द्वारा गंगा स्नान के साथ ही बच्चों के मुंडन व अन्य पूजा अर्चना भी की जाती है।
उधर, श्रद्धालुओं ने गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा मैया में मस्ती भी काटी, जिसमें युवकों ने लंबे समय तक गंगा स्नान किया और गंगा में विभिन्न प्रकार के खेल भी खेले। वहीं पुलिस प्रशासन का हाइवे जाम मुक्त का प्लान भी कामयाब रहा। हाइवे पर जाम न लगने से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
Tagsआषाढ़अमावस्याजनसैलाबAshadhAmavasyacrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





