दिल्ली-एनसीआर

हैवान पति ने 4 साल में 5 बार किया पत्नी का गर्भपात, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
12 Oct 2022 7:56 AM GMT
हैवान पति ने 4 साल में 5 बार किया पत्नी का गर्भपात, जानिए पूरा मामला
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति ने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दी है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला भावना रस्तोगी के साथ 4 साल तक लगातार उत्पीड़न का मामला सामने आया है। भावना रस्तोगी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर 4 साल तक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष वाले लोगों पर 4 साल तक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि 5 बार उसका गर्भपात भी हुआ है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी अश्लील फोटो खींची और उस तस्वीर को वायरल करने की धमकी देता है। पति ने महिला को तलाक देकर 2 लाख रुपए में दूसरी शादी करने की भी बात कही है। परेशान होकर पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग में की है।

दो बार की जान से मारने की कोशिश: पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला के पति ने सहेली को भी अश्लील मैसेज भेजा है। पीड़िता ने बताया कि 4 साल पहले उसका विवाह सुमित से हुआ था। शादी के बाद से ही भावना के संग उसके ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करते थे। पति भी उसके साथ मारपीट करता था और विरोध करने पर धमकी देता था। पीड़ित महिला को दो बार जान से मारने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पति सुमित, देवर चंदन, ननद पद्मिनी और सास–ससुर के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

Next Story