- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गूगल से कस्टमर केयर का...
गूगल से कस्टमर केयर का नम्बर लेना पड़ा भारी, महिला के बैंक अकाउंट से साफ हुआ 1 लाख रुपए
![गूगल से कस्टमर केयर का नम्बर लेना पड़ा भारी, महिला के बैंक अकाउंट से साफ हुआ 1 लाख रुपए गूगल से कस्टमर केयर का नम्बर लेना पड़ा भारी, महिला के बैंक अकाउंट से साफ हुआ 1 लाख रुपए](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/13/1691395-dc-cover-6la104mt4kd37dl6n647c9qob7-20160929024750medi.webp)
दिल्ली क्राइम न्यूज़: महिला ने गूगल से एसबीआई बैंक का हैल्पलाइन नंबर उस पर कॉल की तो उन्हें एक ऐप डाउनलोड करवाया गया। ऐप डॉउन लोड करने के कुछ देर बाद महिला के बैंक एकाउंट से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। फोन करने पर आरोपी ने कुछ देर में रकम वापने आने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीड़िता सोनाली ग्रोवर (29) ने शाहदरा के साइबर पुलिस थाने को शिकायत दी पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। पीड़िता सोनाली फर्श बाजार थाना इलाके के भोलानाथ नगर में रहती हैं। 17 फरवरी 2022 को वह गूगल पर एसबीआई का हेल्पलाइन नंबर ढूंढ रही थीं। गूगल पर मिले नंबर पर उन्होंने कॉल की तो कॉलर ने कहा कि आप अपने फोन पर क्विक सपोर्ट नामक ऐप डाउनलोड करो। आरोपी ने ऐप पर सारी जानकारी मिल जाने की बात कहकर उनसे ऐप खुलवाई। इसके बाद पीड़िता के पास आए एक मेसेज को अपने पास फॉरवर्ड करवा लिया।
आरोपी ने महिला से पूछा कि क्या वह फोन-पे इस्तेमाल करती हैं। आरोपी ने फोन-पे पर जाने को कहा। महिला से 1 लाख रुपये का अमाउंट डलवाया और यूपीआई पिन डालने को कहा। महिला ने जैसे अपने पास पिन डाला आरोपी ने उनके अकाउंट से लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी ने 20 मिनट में रकम वापस मिलने का झांसा दिया। बाद में फोन बंद कर लिया। इसके बाद अलग.अलग नंबर से फोन करके आरोपी रकम रिफंड करने के नाम पर महिला को दोबारा वही प्रोसेस करने के लिए कहने लगा। महिला अब उनके झांसे में नहीं आई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद वह शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त से मिली डीसीपी के आदेश पर शाइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।