- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गुलवीर सिंह ने...
दिल्ली-एनसीआर
गुलवीर सिंह ने न्यूयॉर्क में नेशनल हाफ-मैराथन रिकॉर्ड तोड़ा
SHIDDHANT
15 March 2026 10:12 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भारत के स्टार डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने रविवार को न्यूयॉर्क में हुई एक प्रतियोगिता में पुरुषों की नेशनल हाफ-मैराथन (21 किलोमीटर) का रिकॉर्ड बेहतर किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय आर्मी रनर ने न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में 59:42 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछला नेशनल रिकॉर्ड 1:00:30 का था, जिसे स्टीपलचेज स्पेशलिस्ट अविनाश साबले ने 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में बनाया था।
न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतियोगिता में साउथ अफ्रीका के एड्रियन वाइल्डशट 59:30 के समय के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि मोरक्को में जन्मे अमेरिकी लॉन्ग-डिस्टेंस रनर ज़ुहैर तलबी ने 59:41 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गुलवीर सिंह अब पहले ऐसे भारतीय डिस्टेंस रनर बन गए हैं जिनके नाम 3,000 मीटर ट्रैक से लेकर 25 किलोमीटर रोड रेस तक, कई नेशनल रिकॉर्ड हैं। एशियन गेम्स के मेडलिस्ट के नाम पुरुषों की 5,000 मीटर और 10,000 मीटर ट्रैक रेस के रिकॉर्ड भी हैं।
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, उन्होंने 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों ट्रैक रेस जीतीं। इस साल, उन्हें जुलाई में होने वाले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स, दोनों में पोडियम फिनिश (टॉप 3 में जगह बनाने) का पूरा भरोसा है। यह आर्मी रनर फिलहाल यूएसए के कोलोराडो स्प्रिंग्स में रहकर ट्रेनिंग कर रहा है।
हाल ही में प्रदर्शन के आकलन के बाद, गुलवीर को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है। उनके साथ उभरते हुए पिस्टल शूटर सम्राट राणा और सुरुचि सिंह और वर्ल्ड चैंपियन पैरा-शटलर प्रमोद भगत को भी इस ग्रुप में जगह मिली है। पिछले साल, गुलवीर सिंह ने 'टेन ट्रैक फेस्टिवल' में अपना 10,000 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया था। यह इवेंट 'वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर' का हिस्सा था। कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में उन्होंने 27:00.22 सेकंड का समय निकालकर छठा स्थान हासिल किया था।
यह टाइमिंग उनके पिछले रिकॉर्ड 27:14.88 से 14 सेकंड से भी ज्यादा बेहतर थी। उन्होंने यह रिकॉर्ड नवंबर 2024 में जापान के हाचियोजी में बनाया था। गुलवीर 'वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025' के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन वह क्वालिफिकेशन मार्क 27:00.00 से सिर्फ 22 मिलीसेकंड से चूक गए।
Tagsगुलवीर सिंहहाफ मैराथननेशनल रिकॉर्डएथलेटिक्सएएफआईन्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथनटारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम5000 मीटर10ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





