- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गुजरात जायंट्स के पास...
दिल्ली-एनसीआर
गुजरात जायंट्स के पास संतुलित टीम, मगर भारतीय बल्लेबाजों पर आकाश चोपड़ा को भरोसा नहीं
SHIDDHANT
24 Dec 2025 9:14 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन के लिए बेहतरीन टीम बनाई है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के मामले में उन पर भरोसा नहीं है। चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, "जॉर्जिया वेयरहम या किम गार्थ में से सिर्फ एक ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकती हैं। गुजरात जायंट्स को बल्लेबाजी में दम चाहिए, और यही इसे मुश्किल बनाता है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स या आरसीबी के विपरीत, जिनके टॉप 4-5 में 1-2 स्थापित भारतीय सितारे हैं, गुजरात के पास वह भरोसेमंद स्थिरता नहीं है।"
उन्होंने कहा, "यास्तिका भाटिया ने चोट से उबरकर वापसी की है, लेकिन वह ऋचा घोष के आगे टिक नहीं पा रही हैं। इसके बाद भारती फुलमाली आती हैं। ऐसे में लाइनअप कमजोर नजर आता है। किम गार्थ बाहर बैठती हैं। बल्लेबाजी को संभालने के लिए जॉर्जिया वेयरहैम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, वर्ना टीम की बल्लेबाजी बिखर जाएगी। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स 10 जनवरी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। अगले दिन इस टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह टीम 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी, जिसके बाद 16 जनवरी को उसका सामना आरसीबी से होगा।
गुजरात की टीम 19 जनवरी को एक बार फिर आरसीबी का सामना करेगी, जिसके बाद 22 जनवरी को इस टीम का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। 27 जनवरी को गुजरात के सामने फिर से दिल्ली की टीम होगी, जबकि 30 जनवरी को मुंबई की टीम एक बार फिर से गुजरात का सामना करेगी। गुजरात जायंट्स की टीम: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर, कनिका आहूजा, तितास साधु, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डेनियल वायट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
Tagsविमेंस प्रीमियर लीगWPL 2026गुजरात जायंट्सआकाश चोपड़ाभारतीय बल्लेबाजजॉर्जिया वेयरहमकिम गार्थयास्तिका भाटियाभारती फुलमालीटीम लाइनअपमैच शेड्यूलप्लेइंग इलेवनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





