- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Greater Noida: GNIOT...
Greater Noida: GNIOT MBA संस्थान में छात्रों ने दिखाया स्टार्टअप विजन

नॉएडा: नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘उद्यम मंथन आइडियाथॉन’ विषय पर एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन IIC (इनोवेशन काउंसिल) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेनेट विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अजीता श्रीवास्तव और संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अजीता श्रीवास्तव ने ‘उद्यमशीलता की मानसिकता’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर दिया, जिसमें छात्रों को नवाचार और उद्यम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें 25 से अधिक कॉलेजों की करीब 80 टीमों और 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ‘विचारों को प्रज्वलित करें और परिवर्तन को प्रेरित करें’ थीम के तहत अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में गलगोटियास संस्थान के सार्थक गोयल और उनकी टीम ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जीएल बजाज संस्थान की अंशिका मित्तल और टीम दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तीसरा पुरस्कार जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के अविरल मिश्रा और उनकी टीम को मिला। विजेता टीमों को रोमांचक नकद पुरस्कार दिए गए। इस आयोजन ने छात्रों को नवाचार और उद्यमशीलता की सोच को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
इस अवसर पर जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नवाचार और सामाजिक प्रभाव वाले समाधानों को गति देने के लिए उद्योग और शोध संस्थानों के बीच साझेदारी को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच उद्योग, शोध और अकादमिक जगत के बीच तालमेल स्थापित कर सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संचालक आर.के. तोमर, डॉ. नक्षत्रेष कौशिक सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।





