- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Greater Noida: पानी की...
Greater Noida: पानी की टंकियों की सफाई के लिए शेड्यूल जारी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब भूमिगत जलाशयों के साथ-साथ ऊपरी जलाशयों (ओवरहेड टैंक्स) की भी सफाई की जाएगी। सफाई का यह अभियान 3 जून से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत सिग्मा-4 के ओवरहेड टैंक से होगी।
प्राधिकरण की ओर से तारीखवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जिस दिन सफाई होगी, उस दिन सुबह के समय पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर और शाम को पानी का प्रेशर कम रहेगा। इसलिए प्राधिकरण ने निवासियों को सलाह दी है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें और अनावश्यक पानी की खपत को नियंत्रित करें।
महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह ने बताया कि प्राधिकरण नियमित रूप से भूमिगत और ऊपरी जलाशयों की सफाई कराता रहता है ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। भूमिगत जलाशयों की सफाई पहले ही शुरू हो चुकी है, अब ऊपरी जलाशयों की सफाई की बारी है। सफाई के दौरान यदि किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित होती है, तो वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। इसके लिए संपर्क नंबर जारी कर दिए गए हैं।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अपील की है कि लोग सफाई के दौरान धैर्य बनाए रखें, पानी को संभालकर इस्तेमाल करें और प्राधिकरण के काम में सहयोग दें।
ऊपरी जलाशयों की सफाई का शेड्यूल
क्षेत्र / जलाशय तिथि
सिग्मा-4 3 जूनबिल्डर्स एरिया P-4 4 जूनसेक्टर चाई-4 पुराना 5 जूनसेक्टर चाई-4 6 जूनबिल्डर्स एरिया P-7 9 जूनसेक्टर-32 10 जूनसेक्टर-33 11 जूनसेक्टर-37 12 जूनस्वर्णनगरी 13 जूनसेक्टर ईटा 14 जूनसेक्टर ईटा-1 16 जूनओमीक्रॉन-1 17 जूनओमीक्रॉन-3 18 जूनज्यू-2 19 जूनज्यू-3 20 जूनअल्फा गोल्फ कोर्स 21 जूनगामा-2 23 जूनसेक्टर म्यू 24 जूनकेपी-1 25 जूनकेपी-2 26 जूनकेपी-3 27 जूनइकोटेक-1 एक्सटेंशन-1 28 जूनइकोटेक-1 एक्सटेंशन 30 जूनइकोटेक-2 1 जुलाईट्वॉय सिटी 2 जुलाईसेक्टर-3 3 जुलाईसेक्टर-2 4 जुलाईसेक्टर-2 ओएचटी कैंपस 5 जुलाईबीटा-2 7 जुलाईसेक्टर फाई-4 8 जुलाईसिग्मा-2 9 जुलाईइकोटेक-3 10 जुलाई
पानी की दिक्कत होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
यदि सफाई के दौरान या अन्य समय पर पानी की समस्या होती है, तो निवासी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100, 8859285804





