दिल्ली-एनसीआर

ग्रेटर नॉएडा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को धर दबोचा

Admin Delhi 1
18 April 2023 2:46 PM GMT
ग्रेटर नॉएडा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को धर दबोचा
x

ग्रेटर नॉएडा न्यूज़: शहर में आए दिन पुलिस द्वारा बदमाशों और लूटपाट करने वालों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते थाना जेवर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक के पास अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

लोदाना कट के पास से किया गिरफ्तार: थाना जेवर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाला एक अभियुक्त शिवम को गिरफ्तार किया है। शिवम पुत्र कर्मवीर मूल रूप से लोदाना गांव जेवर का रहने वाला है। आरोपी एक किस्म का बदमाश है। जो लोगों को डराने और धमकाने के लिए अवैध हत्यार रखता है। पुलिस ने युवक को लोदाना कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद की है।

पुलिस का बयान: पुलिस ने बताया कि लोदाना कट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में कार्रवाई कर रही है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story