दिल्ली-एनसीआर

Greater Noida: परिजनों ने प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीट कर की हत्या

Admindelhi1
10 July 2024 5:30 PM IST
Greater Noida: परिजनों ने प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीट कर की हत्या
x
तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: थाना दनकौर क्षेत्र में गांव पीपलका अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके साथी को पकड प्रेमिका के पिता ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट की. जिसमें दोनों घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई है. मृतक के परिजन की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि अस्तौली निवासी कमल अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी एक पूर्व परिचित युवती से मिलने ग्राम पीपल का गया हुआ था. इस दौरान युवती के पिता ने गांव के कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जितेंद्र और कमल को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर जितेंद्र और कमल के परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और वारदात की सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी. इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई. कमल के परिजनों ने थाना दनकौर में शिकायत दर्ज कराई जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story