दिल्ली-एनसीआर

Greater Noida: अल्फा-2 में आयोजित हुआ बिहार स्नेह मिलन

Admindelhi1
27 May 2025 1:33 PM IST
Greater Noida: अल्फा-2 में आयोजित हुआ बिहार स्नेह मिलन
x
मुख्य अतिथि रहे शैलेन्द्र मिश्रा

ग्रेटर नोएडा: “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार एवं पूर्वांचल के प्रभावशाली और सम्माननीय लोगों के संगम बिहार स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन कम्युनिटी सेंटर, अल्फा-2 में किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बिहार एवं पूर्वांचल के प्रवासियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में शैलेन्द्र मिश्रा ने आगामी बिहार चुनाव, भाजपा की विकासपरक नीतियों और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, और जब तक युवा अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे, तब तक देश को दुनिया का सिरमौर बनाना मुश्किल होगा। हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है।”

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, ग्रेटर नोएडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुलिया, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी, अल्फा-2 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील तुगलपुरिया, पूर्वांचल और मिथिलांचल छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी राकेश पांडे, राम कुमार मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, कुलदीप तिवारी, भास्कर तिवारी, विश्वजीत पाठक, वेद प्रकाश द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की गायत्री तिवारी और उनकी टीम के सदस्य, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह आपसी सौहार्द, एकता और सहयोग का प्रतीक बना, जिसमें बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने मिलकर सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विचार साझा किए।

Next Story