दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका

SHIDDHANT
28 Aug 2026 9:10 PM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका
x
Delhi दिल्ली। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सोशल वर्क विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के कुल 6 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें ओबीसी के 2, एससी के 2, एसटी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल हैं।
सहायक प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री लेवल पर अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए, जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है और जिनके पास पीएचडी डिग्री या उसके बराबर ग्रेड है या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास सीएसआईआर या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी समान टेस्ट द्वारा आयोजित लेक्चरर के लिए पात्रता परीक्षा (नीट) पास करनी होगी। हालांकि, संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स को पीजी लेवल और यूजी लेवल पर पढ़ाने के लिए नेट से छूट दी गई है। वहीं, संबंधित विषय में एमफिल डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स को केवल यूजी लेवल पर पढ़ाने के लिए नेट से छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें।
इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इन पदों का कार्यकाल चार महीने का होगा या तब तक, जब तक इन पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती (जो भी पहले हो)।
Next Story