दिल्ली-एनसीआर

दादी के गर्भ में पोती! क्या आपने सुना हैं ये अजीबोगरीब किस्सा

Suhani Malik
26 Sept 2022 5:27 PM IST
दादी के गर्भ में पोती! क्या आपने सुना हैं ये अजीबोगरीब किस्सा
x

नई दिल्ली:आपने कई तरह के अजीबोगरीब किस्से सुने और देखे होंगे। कई बार मां और बेटी एक साथ गर्भवती हो जाती और साथ ही उनकी डिलीवरी होती है। इस प्रकार से दो पीढ़ियां को एक साथ जन्म देते कई बार सास और बहू भी साथ बच्चे को जन्म देती है। लेकिन आज आपको एक अनोखी कहानी बताने जा रहे है जिसके बारे में पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां, एक महिला अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। एक दादी की कोख में पोती पल रही है। आइए जानते है इस अनोखी कहानी के बारे में।

इन दिनों नैंसी हॉक नाम की महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नैंसी ने जिस बच्चे को जन्म को देकर पाला-पोसा और बड़ा किया, अब वह उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है। 56 वर्षीय महिला अपने अपने ही बेटे के बच्चे के अपने गर्भ में पाल रही है। नवंबर में वो अपनी पोती को जन्म देगी और दादी के बजाय उसकी मां कहलाएगी। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बननी है। नवंबर में उनके घर में एक सदस्य की एंट्री होने वाली है। नैंसी जल्द ही अपनी पोती को जन्म देगी।

Next Story